स्वतंत्रता दिवस पर भाषण, स्वतंत्रता दिवस पर निबंध
स्वतंत्रता दिवस पर भाषण ( निबंध ) "आओ झुककर सलाम करें उन्हें जिनके हिस्से यह मुकाम आता है कितने खुशनसीब हैं वो लोग जिनका खून वतन के काम आता है" नमस्कार दोस्तों मैं आपका साथी आज आप को स्वतंत्रता दिवस की ढेरों बधाइयां दे रहा हूं और मुझे अपने भारतीय होने पर गर्व भी है आखिर हो भी क्यों ना । भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है, जो अपने देशवासियों की विशेष चिंता करता है दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश होने के साथ-साथ विश्व के सभी धर्मों का संरक्षण सेकुलर रूप में करता है, हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई इन सभी के त्योहारों को समान रूप से मनाता है, भारत अपने नागरिकों में संवैधानिक अधिकार को समान रूप से बांटता है जिसके परिणाम स्वरूप पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को भी सबसे आगे आने का मौका मिलता है उदाहरण से समझे तो पता चलेगा हाल ही में देश के आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाली और वह भी महिला किस तरीके से अवसर मिलते ही देश की प्रथम न...