स्वतंत्रता दिवस पर भाषण, स्वतंत्रता दिवस पर निबंध
"आओ झुककर सलाम करें उन्हें जिनके हिस्से यह मुकाम आता है कितने खुशनसीब हैं वो लोग जिनका खून वतन के काम आता है"
नमस्कार दोस्तों मैं आपका साथी आज आप को स्वतंत्रता दिवस की ढेरों बधाइयां दे रहा हूं और मुझे अपने भारतीय होने पर गर्व भी है आखिर हो भी क्यों ना । भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है, जो अपने देशवासियों की विशेष चिंता करता है दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश होने के साथ-साथ विश्व के सभी धर्मों का संरक्षण सेकुलर रूप में करता है, हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई इन सभी के त्योहारों को समान रूप से मनाता है, भारत अपने नागरिकों में संवैधानिक अधिकार को समान रूप से बांटता है जिसके परिणाम स्वरूप पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को भी सबसे आगे आने का मौका मिलता है उदाहरण से समझे तो पता चलेगा हाल ही में देश के आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाली और वह भी महिला किस तरीके से अवसर मिलते ही देश की प्रथम नागरिक अर्थात देश की राष्ट्रपति बन जाती हैं नाम है महामहिम द्रौपदी मुर्मू, वही देश में प्रधानमंत्री एक ऐसा व्यक्ति बनता है जो कभी रेलवे स्टेशन पर चाय बेचा करता था सोचिए हमारे देश में हर व्यक्ति को यह अवसर मिलता है कि वह अपनी योग्यता के बल पर देश के किसी भी दायित्व का निर्वहन करने का मौका प्राप्त कर सके।
भारत स्वतंत्रता का 75 वा दिवस मना रहा है और ऐसे में पूरा देश तन्मयता के साथ हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा, आजादी का अमृत महोत्सव, स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत की भावना से देश के लोगों को जोड़कर भारत को मजबूती प्रदान कर रहा है, देश के अंदर राष्ट्र भाव को अंकुरित कर रहा है। आज हमारे देश के अंदर कई समस्याएं अपने पैर पसार रही है जैसे आज देश भ्रष्टाचार, प्रदूषण, बच्चों में मोबाइल की लत और देश के नागरिकों में गुटखा, मदिरा और जंक फूड की वजह से कई सारी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा मंडराता जा रहा हैं। आज भारत के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यह प्रण लेना चाहिए कि हम देश के लिए समर्पण का भाव रखते हैं तो सबसे पहले हमें इन सभी का त्याग करना पड़ेगा तभी भारत स्वस्थ बन विकास की राह पकड़ पाएगा।
जो भूले हैं अपने बीते कल के इतिहास को वह बना खतरा कब्रिस्तान है जो याद करते अपने शहीदों को वह भारत महान है। अमर शहीदों की शहादत पर मनाता अमृत महोत्सव अमृत ऐसा हिंदुस्तान है।
जय हिन्द जय भारत
सुनील कुमार चौधरी

Comments
Post a Comment